बंद करे

भौगोलिक स्थिति

पानीपत 29.39॰ उत्तर   76.97॰ पूर्व  में स्थित है। इसकी औसत ऊंचाई 219 मीटर है। पानीपत दिल्ली के शेरशाह सूरी मार्ग  पर 90 किमी दूर  उत्तर में स्थित है। तीन तरफ से  पानीपत जिला की सीमाएं हरियाणा के अन्य जिलों को छूती हैं-उत्तर में करनाल, पश्चिम  में जिंद और दक्षिण में सोनीपत। पानीपत जिले पूर्व में यमुना नदी के पार उत्तर प्रदेश राज्य की सीमाएं हैं। पानीपत 31 अक्टूबर 1989 तक करनाल जिले का हिस्सा था। करनाल से एक अन्य उपमण्डल व  असंध तहसील के साथ अलग हो गया था। जिला को  1 जनवरी 1992 को फिर से गठन किया गया था ओर असंध तहसील को  बाहर रखा गया था। ग्रांड ट्रंक रोड वर्ष 2008 में फ्लाईओवर का निर्माण किया गया, जो कि भारत के  सबसे लम्बे फ्लाइओवरो में से एक है।2011 की जनगणना के अनुसार पानीपत शहरी ढांचे की जनसंख्या 442,277 थी, जिसमें से पुरुष 237,006 और महिलाएं 205,271 थीं। साक्षरता दर 81.75 प्रतिशत थी।